blog address: https://www.prabhasakshi.com/national/injured-in-a-helicopter-crash-group-captain-varun-singh-dies
keywords: वरूण सिंह
member since: Dec 15, 2021 | Viewed: 1010
Category: Other
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अस्पताल में निधन हो गया। वरुण सिंह का बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा था। कल रात से ही उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही थी। तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में एक मात्र जीवित बचे वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का निधन हो गया। वरूण सिंह का बेंगलुरु के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा था और कल रात से ही उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही थी। गौरतलब है कि तमिलनाडु के कन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश में में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। दुर्घटना के बाद ग्रुप कैप्टन को गंभीर रूप से झुलस जाने की वजह से वेलिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिछले बृहस्पतिवार को ग्रुप कैप्टन सिंह को तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।
Other
Other
Other
Other
Other
Other